फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रिश्तेदारी में आई आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 29 Sep 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। रिश्तेदारी में आई आठवीं की छात्रा को जबरन बाइक पर उठाकर ले जाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठ की 13 वर्षीय छात्रा पिछले 15 दिन से छजलैट के एक गांव अपनी रिश्तेदारी में रह रही थी। शनिवार की रात पड़ोस में ही जागरण था। छात्रा भी उसमें में गई हुई थी। देर रात वापस लौटते समय छात्रा को आरोपी जबरन बाइक पर उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
देर रात तक छात्रा जब घर नहीं लौटी तो रिश्तेदार उसे लेने गया, लेकिन वह जागरण में नहीं मिली। इसके बाद रिश्तेदारों और गांव वालों ने छात्रा की तलाश की तो रविवार तड़के चार बजे छात्रा बदहवास हालत में गांव के बाहर आती मिली। पूछने पर उसने नाम बताते हुए आरोपियों द्वारा जबरन उठाकर ले जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने की बात बताई। इसके बाद छात्रा के परिजन भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। छात्रा के रिश्तेदार की तहरीर पर छजलैट पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र के ही रहने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में अभियोग पंजिकृत कर लिया है। एसएचओ छजलैट प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें