फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कूड़ेदान भरते ही बजेगा अलार्म, तुरंत होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम हाईटेक तकनीक का सहारा ले रहा है। अब मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर लगे कूड़ेदानों की निगरानी जीपीएस सेंसर और एआई आधारित सिस्टम से की जाएगी। कूड़ेदान में कचरा भरते ही इसकी सूचना कचरा गाड़ी और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (एआईसीसीसी) को प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद समय पर कूड़ेदान की सफाई करा दी जाएगी। इससे हफ्तों-महीनों तक कूड़ेदान में कूड़ा भरे रहने से उठने वाली दुर्गंध से शहरवासियों को मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के सभी 70 वार्ड, पार्क, मुख्य सड़कों व चौराहों पर तकरीबन 400 कूड़ेदान नगर निगम की ओर से लगाए गए हैं। जीपीएस सेंसर की मदद से इनकी निगरानी की जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और आधुनिक बनाने के लिए अहम कदम है। जीपीएस की मदद से सफाई कार्य में देरी और शिकायतों को खत्म किया जा सकेगा।
जल्द ही शहर की प्रमुख सड़क, चौराहे, पार्क और वार्ड के महत्वपूर्ण इलाकों में लगे डस्टबिन को सेंसरयुक्त किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से कूड़े का ढेर नहीं लगेगा और लोगों को भी दुर्गंध व बीमारियों से राहत मिलेगी। हाल ही में स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में हुए फैसले के बाद कूड़ेदानों में सेसर जीपीएस लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन



इस तरह काम करेगा सिस्टम
स्मार्ट सिटी की ओर से हर कूड़ेदान में जीपीएस सेंसर लगाए जाएंगे। कूड़ेदान में जैसे ही कचरा भर जाएगा, तुरंत इसकी सूचना संबंधित कचरा गाड़ी और कंट्रोल सेंटर को प्राप्त हो जाएगी। कचरा गाड़ी को निश्चित समय में कूड़ेदान से कूड़ा उठाना होगा। इससे कूड़ेदान में लंबे समय तक कचरा भरा हुआ नहीं रहेगा। इसकी निगरानी भी स्मार्ट सिटी कार्यालय में बने एआईसीसीसी से की जाएगी। अगर संबंधित कचरा गाड़ी ने कूड़ेदान को तय समय में खाली नहीं किया तो सफाई कर्मचारी और अधिकारियों को भी इसका अलर्ट भेज दिया जाएगा। इस व्यवस्था से समयसीमा के भीतर ही कूड़ेदान का कचरा साफ हो सकेगा।


तकनीक की मदद से सफाई कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता आएगी। हमारा लक्ष्य स्वच्छ और स्वस्थ शहर का निर्माण करना है। नई व्यवस्था से कहीं भी कूड़े का ढेर नहीं जमा होगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें