फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से प्रधान के इकलौते बेटे की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी

Tue, 17 Mar 2026 11:24 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

अमरोहा के हसनपुर में ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयार में जुटे हैं। 
विज्ञापन
हसनपुर पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से प्रधान के इकलौते बेटे की मौत हो गई। यह हादसा घर में ही रिवाल्वर की सफाई के दौरान हुआ। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी ग्राम प्रधान का परिवार हसनपुर के एक मोहल्ले में रहता है। उनके 25 वर्षीय इकलौते बेटे की तीन माह पहले शादी हुई थी। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह प्रधान पुत्र लाइसेंसी रिवाल्वर की घर में साफ- सफाई कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली युवक के सीने में लग गई। गोली लगने की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। बाद में गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है यदि कोई सूचना मिलती है तो जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें