फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: पहले खाई शादी की सालगिरह की दावत, फिर पुलिस से की शिकायत

Fri, 24 Apr 2020 03:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अमरोहा के आदमपुर के दूल्हेपुर अहीर गांव में चौकीदार को बेटे के शादी की सालगिरह मनाना महंगा पड़ गया। गांव के लोगों ने खूब दावत उड़ाई और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने चौकीदार को पकड़ लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है। दूल्हेपुर अहीर गांव में शाम सात बजे के बाद डीजे की धुन पर युवाओं ने नाच गाना शुरू कर दिया। इसके बाद पकवानों का खूब स्वाद चखा। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। 

पुलिस के आने के बाद भगदड़ मच गई। प्लेट छोड़ कर लोग भागने लगे। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद चौकीदार रामऔतार को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इंसपेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। चौकीदार के पद से कार्यमुक्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें