फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लॉरेंस का आईएएस बनना था सपना, परीक्षा केंद्र के गेट पर गिरा फिर न उठा; मौत से पहले के Video में आखिरी शब्द

Mon, 23 Dec 2024 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की दूसरी पाली का पेपर छूटने के बाद केंद्र से बाहर निकले बुलंदशहर के लॉरेंस शर्मा (21) अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने परीक्षार्थी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
lawrence sharma death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर निवासी लॉरेंस शर्मा का सपना आईएएस बनने का था, लेकिन रविवार को पीसीएस परीक्षा देने के बाद ही वह जिंदगी की जंग हार गए। परीक्षा केंद्र के बाहर ही उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। इकतौले बेटे की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


उधर, देर रात पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो परिजन थाने पहुंचे। हालांकि, अभी पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि लॉरेंस पढ़ाई में होनहार था। परिवार के इकलौते बेटे लॉरेंस आईएएस बनना चाहते थे और यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। 

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि लॉरेंस शर्मा एक माह पहले बुलंदशहर में ही सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनका मुरादाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जानकारी मिली है कि वह अस्पताल से ही छुट्टी लेकर परीक्षा देने आए थे। 
विज्ञापन


हो सकता है कि पहले से ही उनकी तबीयत ठीक न हो और लंबे समय तक दोनों पालियों में पेपर देने के बाद उन्हें चक्कर आ गए हो। जिससे उनकी मौत हो गई। उधर, सेक्टर मजिस्ट्रेट व तहसीलदार नौगांवा सादात लकी सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा देने के बाद लॉरेंस ने दूसरी पाली की परीक्षा भी दी। 

वहीं, लॉरेंस पेपर छूटने के बाद केंद्र से बाहर निकले, तो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां, डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। लॉरेंस के दाएं हाथ में पट्टी बंधी थी, जबकि आंख के पास चोट के निशान थे। जानकारी मिली है कि वह अकेले परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
 

वीडियो हो रहा वायरल
केंद्र के बाहर पहुंचते ही लॉरेंस नीचे गिर जाते हैं और वहां मौजूद लोग उनके हाथ-पैर मसलने लगते हैं। यही नहीं लोग उनसे घर वालों के बारे में पूछते हुए मोबाइल नंबर मांग रहे हैं। जबकि, लॉरेंस भी उन्हें परिजनों का मोबाइल नंबर बता रहे हैं। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
 

बुलंदशहर का परीक्षार्थी बेहोश होकर गिरा, मौत
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की दूसरी पाली का पेपर छूटने के बाद केंद्र से बाहर निकले बुलंदशहर के लॉरेंस शर्मा (21) अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने परीक्षार्थी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। लॉरेंस शर्मा बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के तोमड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके पिता प्रवीण कुमार शर्मा किसान हैं।

 

पेपर देने के बाद अचानक गिरा और तोड़ा दम
पहली पाली की परीक्षा देने के बाद लॉरेंस ने दूसरी पाली की परीक्षा भी दी। वहीं, जैसे ही लॉरेंस शर्मा पेपर देने के बाद केंद्र से बाहर निकले, तो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लॉरेंस को मृत घोषित कर दिया। 

 

पहले से लगी हुई थी लॉरेंस को चोट
मृतक अभ्यर्थी लॉरेंस शर्मा के हाथ के दाएं हाथ में पट्टी बंधी थी, जबकि आंख के पास चोट के निशान थे। जिससे प्रतीत हो रहा है कि उन्हें चोट लगी थी। जानकारी मिली है कि वह अकेले परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा देने के बाद जैसे ही वह बाहर आए, तभी बेहोश होकर नीचे गिरे पड़े थे। उन्हें जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को जानकारी दी गई है। - लकी सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट व तहसीलदार नौगांवा सादात

 

एक महीने पहले सड़क हादसे में घायल हुआ था लॉरेंस शर्मा
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी लॉरेंस शर्मा एक महीने पहले बुलंदशहर में ही सड़क हादसे में घायल हो गए थे। मुरादाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी मिली है कि वह अस्पताल से ही छुट्टी लेकर परीक्षा देने आए थे। हो सकता है कि पुराने हादसे के कारण उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। लंबे समय तक दोनों पालियों में पेपर देने के बाद उन्हें चक्कर आ गए और उनकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे माता-पिता
लॉरेंस शर्मा की मौत की जानकारी मिलते ही देर शाम परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी लॉरेंस शर्मा परीक्षा केंद्र के बाहर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें