फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: नौगावां सादात में फर्नीचर कारोबारी की जान गई, बेटे की हालत गंभीर, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

Wed, 01 Apr 2026 11:31 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के नाैगावां सादात में फर्नीचर कारोबारी की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उनकी जान चली गई और बेटा जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
बाइक हादसा( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगावां सादात क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में फर्नीचर कारोबारी यशवंत सिंह (55) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भेड़ा भरतपुर अड्डे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर लिया है। मृतक यशवंत सिंह मूलरूप से गांव गालिबबाड़ा के रहने वाले थे और वर्तमान में शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर में रह रहे थे।

अमरोहा-धनौरा मार्ग पर उनकी फर्नीचर की दुकान है। परिवार में पत्नी शशि देवी, बेटा हितेश और बेटी रिया हैं। परिजनों ने मंगलवार रात यशवंत सिंह अपने बेटे हितेश के साथ बाइक से गांव से अमरोहा घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक भेड़ा भरतपुर अड्डे के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे।

मौके से गुजर रहे राहगीर ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने यशवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके बेटे हितेश का उपचार जारी है।

सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है, जिसके आधार पर आरोपी वाहन की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें