फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मोहल्ले में बजा ढोल, पुलिस ने किया एलान, फिर अनीता जिलाबदर; जिले की पहली महिला अपराधी पर यह कार्रवाई

Sun, 05 Jul 2026 09:06 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

अमरोहा के हसनपुर में पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया गया। पुलिस ने मोहल्ले में ढोल-डुगडुगी के साथ मुनादी कर छह माह के लिए निष्कासन की घोषणा की और आरोपी महिला को जिले की सीमा से बाहर छोड़ दिया।  
विज्ञापन
हसनपुर पुलिस ने महिला को किया जिलाबदर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर कोतवाली पुलिस ने जिला बदर की गई महिला अपराधी के मोहल्ले में जागकर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि महिला अपराधी को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है।

विज्ञापन


रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ आरोपी महिला के मोहल्ले मोहल्ला खेबान में ढोल-नगाड़े और डुगडुगी बजवाकर बकायदा मुनादी कराई।
विज्ञापन


इस दौरान पूरे इलाके में घोषणा की गई कि 3/4 गुंडा अधिनियम के तहत नामजद आरोपी अनीता को छह माह के लिए जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के जिले से निष्कासित कर दिया गया है।

मुनादी की औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस टीम ने महिला को अमरोहा जनपद की सीमा से बाहर ले जाकर बिजनौर जिले में छोड़ दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि यह जिलाबदर अपराधी छिपकर अपने घर या आसपास के क्षेत्र में नजर आए, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन


पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित छह माह की अवधि के भीतर महिला जनपद अमरोहा की सीमा में पाई गई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला के खिलाफ अवैध शराब की बिक्री, मारपीट, धमकी देना, बलवा समेत आठ मामले पंजीकृत हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हसनपुर थाने की पहली महिला अपराधी के खिलाफ हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें