फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: गंदगी और शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर भड़कीं डीएम, बीडीओ को लगाई फटकार, मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 09 Feb 2026 08:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरोहा डीएम निधि गुप्ता वत्स ने ब्लॉक जोया, नगर पंचायत और कोतवाली डिडौली का निरीक्षण कर गंदगी, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और कम वसूली पर नाराजगी जताई। बीडीओ को फटकार लगाई गई और नगर पंचायत अमीन से स्पष्टीकरण तलब किया गया। 
विज्ञापन
निरीक्षण के दाैरान डीएम अमरोहा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा डीएम ने सोमवार को ब्लॉक जोया कार्यालय परिसर, नगर पंंचायत व कोतवाली डिडौली का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक के गांव पतेई खालसा और डिडौली के निरीक्षण में पसरी गंदगी को देखकर नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर डीएम ने बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन


साथ ही नगर पंचायत के अमीन को कम वसूली और कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही जांच के निर्देश दिए हैं। सोमवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने ब्लॉक कार्यालय जोया का वार्षिक निरीक्षण 15वें वित्त आयोग, टाइड और अनटाइड फंड द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।

डीएम ने ऐसे गांव जहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती हैं, उनको चिंहित कर कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। गांवों में जल समिति को सक्रिय कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्थापना रजिस्टर, भ्रमण पंजिका और सर्विस बुक देखकर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने हैंडपंप के किए गए रिबोर और मरम्मत की जांच के निर्देश दिए। कार्यालय में विद्युत सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए। वहीं डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय में जन्म पंजीकरण रजिस्टर की जांच की तथा इसे व्यवस्थित रूप से रखने और निर्धारित समय-सीमा में पंजीकरण करने के निर्देश दिए।

संपत्ति कर संग्रह की जानकारी लेते हुए गत वर्ष और वर्तमान वर्ष में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की और वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली डिडौली में निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल, अपराध रजिस्टर एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम की गहनता से जांचकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने, साइबर सेल द्वारा साइबर अपराधों के प्रति त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान डिप्टी कलक्टर शुभि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह, बीडीओ जोया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें