फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: गजरौला में रोडवेज बस और कैंटर में टक्कर, दो लोगों की मौत, 18 यात्री घायल

Sat, 13 Mar 2021 10:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


गजरौला हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे चौपला पुलिस चौकी के सामने रोडवेज बस और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस के परिचालक और कैंटर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा शुक्रवार की रात लगभग ढाई बजे हुआ। हापुड़ डिपो की बस बरेली से दिल्ली जा रही थी। बस में 42 यात्री सवार थे। इसी दौरान चौपला स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने अचानक ही सामने से आ रहा तेज रफ्तार कैंटर बस से आ भिड़ा। टक्कर लगते ही तेज धमाके की आवाज के साथ दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


वहीं बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कैंटर में सरिया भरा हुआ था। चौकी पर मौजूद सिपाही तत्काल मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा भी आ गए। हादसे में बस के परिचालक सुनील पुत्र तेजराम निवासी मैनपुरी और कैंटर चालक मोहम्मद मियां पुत्र सल्लन निवासी गांधीनगर दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए। इनमें से कुछ को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंची। केंद्र अधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह ने इरम फातिमा, नाजिम, दिनेश, छत्रपति, वकील अहमद, इकराम आदि का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को रेफर कर दिया। वहीं क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाकर थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें