फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, पीलीभीत के युवक की मौत, पत्नी गंभीर

Fri, 27 Jan 2023 12:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पीलीभीत जिले के थाना हाजरा क्षेत्र के गांव कबीरगंज में दिवंगत जसविंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे गुरुप्रीत सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली से पीलीभीत लौट रहे दंपती की कार अमरोहा के रजबपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीलीभीत जिले के थाना हाजरा क्षेत्र के गांव कबीरगंज में दिवंगत जसविंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे गुरुप्रीत सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। गणतंत्र दिवस की सुबह वह अपनी पत्नी सुखदीप कौर के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से पीलीभीत लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे जब उनकी कार हाइवे स्थित एक होटल के पास पुल से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


रफ्तार तेज होने से टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। वाहन चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बमुश्किल कार से बाहर निकाल कर गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गुरुप्रीत सिंह (36) को मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल सुखदीप कौर की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपर्द कर दिया गया है। मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें