सैदनगली थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 25 हजार का इनामी बदमाश भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैदनगली पुलिस टीम शनिवार तड़के संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि गोवध गिरोह की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।