फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह ने गजरौला से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द होगा राम मंदिर का निर्माण, कांग्रेस साफ करे अपना रुख

Sat, 02 Feb 2019 09:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनावी मुहिम का शंखनाद करते हुए गजरौला में एलान किया किया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर रहेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह को देश का पहला किसान प्रधानमंत्री बताते हुए जाट और किसान मतदाताओं को भी रिझाया और कहा कि उन्हीं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बजट में किसानों के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं। पार्टी के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शाह ने कार्यकर्ताओं को देवता समान बताते हुए उन्हें पचास प्रतिशत वोट जुटाने का लक्ष्य प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे।  
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रमाबाई डिग्री कालेज के मैदान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के14 संसदीय क्षेत्रों केबूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सब चाहते हैं कि अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो, लेकिन लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा अड़ंगा डाल रहीं  हैं। शाह ने तीनों दलों पर तीखा हमला बोला और कहा कि यदि इन दलों की नीयत साफ है, तो मंदिर के पक्ष में खुलकर घोषणा करें। आगामी लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लें तभी नरेंद्र मोदी को फिर से और अधिक बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाया जा सकेगा। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र सरकार की पांच साल की उपलब्धियों, गरीबों के लिए किए गए कल्याणकारी काम और बजट में की गई घोषणाओं की जानकारी हर मतदाता को दें। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल, केरल और उड़ीसा को भी जीतकर सरकार बनाएगी। इसके लिए आज हम पश्चिमी यूपी में आह्वान कर रहे हैं, वहीं मोदी पश्चिम बंगाल के लोगों केबीच में हैं। भाजपा घुसपैंठियों को बाहर करना चाहती है, जबकि दूसरे राजनीतिक दल उनको वोट बैंक मानकर शरण दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन में गन्ने का भुगतान नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई: योगी

सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना किसानों को 51 हजार करोड़ रुपयों का भुगतान किया जा चुका है।किसानों का भुगतान न करने वाली चीनी मिलों को दस दिन का अल्मीटेम दिया है। तय समय में भुगतान नहीं हुआ तो मिल मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेश पर भुगतान करने वाली पांच चीनी मिलों के खिलाफ आरसी जारी की जा चुकी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में आतंक फैलाने वाले एक वर्ग विशेष केगुंडे-बदमाश प्रदेश छोड़ गए हैं।  जो रह भी गए हैं, वह जान की भीख मांग रहे है। । पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैला इनका आतंक समाप्त हो चुका है। लव जिहाद का भी पूरी तरह से सफाया हो चुका है। बिना किसी भेदभाव के सभी 75 जिलों में किसानों के लिए बिजली, पानी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार बहुसंख्यक समाज को सुकून से त्यौहार मानने का मौका मिला है। अब बिना  किसी झगड़े फंसाद के कांवड़ यात्रा निकल रहीं हैं और जन्माष्टमी का त्यौहार भी सकुशल बनाया जा रहा है। महाकुंभ में भी किसी भी तरह की बाधा नहीं है।  कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोकसभा चुनाव में गत चुनाव की अपेक्षा 74 प्लस का लक्ष्य लेकर चले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें