पाकबड़ा। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों को दोयम दर्जे को नागरिक बना दिया है। यह बात गुरुवार को पाकबड़ा में आयोजित जनसभा में एएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा है। उन्होंने कहा कि भारत किसी एक धर्म को मनाने वालों को देश नहीं है। यहां पर सभी धर्मों को मनाने वाले लोग रहते हैं। संविधान ने सभी को आजादी के साथ प्यार मोहब्बत से रहने के अधिकार दिया तो फिर सरकार ये अधिकार कैसे छीनने में लगी है। इससे किसी का भला नही होने वाला है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस देश को आजाद करने के लिए सभी अपना अपना योगदान दिया है। आजादी की लड़ाई में सभी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी लोगों ने एक साथ मिलकर लड़ी थी, फिर भी केवल मुसलमानों के साथ अलग व्यवहार क्यों होता है। उनके अधिकारों को छीना जाता है। मुस्लिम समाज एक साथ उठा कर अपने अधिकारों के लिए अब अपनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। यह देश संविधान के हिसाब से चलेगा न कि किसी पार्टी की नीति के आधार पर। इस मौके पर अरशद अली सैफी, इसरार सैफी, इश्हाक हुसैन, शाकिर हुसैन, नफीस सैफी, रियासत हुसैन सैफी, नसीम और आसिफ आदि मौजूद रहे। संवाद