फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के पहिये को गति देने आए अपर मुख्य सचिव

सार

शहर को बाढ़ से बचाने के लिए रामगंगा नदी पर तटबंध और बाईपास रोड बनाने की योजना है।अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड ऊपर से गुजरेगी।वह विकास के पहिये की गति तेज करने के लिए यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। शहर को बाढ़ से बचाने के लिए रामगंगा नदी पर तटबंध और बाईपास रोड बनाने की योजना है। कई विभाग मिलकर संयुक्त रूप से इस कार्य को करेंगे। इस तटबंध के बनने से शहर की आबादी बाढ़ से सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को बताया मंत्री समूह से लोगों ने रामगंगा नदी पर तटबंध बनाने की मांग की थी। तटबंध किस प्रकार बनाया जाएगा। इस मामले में अधिकारियों से राय ली गई है। तटबंध के साथ बाईपास रोड निर्माण से आवागमन में कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। इस कार्य के होने पर लाखों लोगों की आबादी सुरक्षित रहेगी। इसी प्रकार महाराणा प्रताप सिंह चौराहे से संभल रोड को मिलाने के लिए करीब चार किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड ऊपर से गुजरेगी। इस कारण नीचे की रोड पर जाम की समस्या नहीं रहेगी। दो पहिया और चार पहिया वाहन ऊपर से जाकर संभल रोड तक पहुंच जाएंगे। रेलवे स्टेशन रोड पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इस मामले में शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। अधिकारियों ने जिले में यूनिवर्सिटी बनाने की संभावना पर चर्चा की। नगर निगम स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हर घर नल हर घर जल योजना पर काम कर रहा है। वह विकास के पहिये की गति तेज करने के लिए यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें