फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : जब शिविर ही नहीं लगा तो कैसे हो समाधान

सार

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने हर बिजलीघर पर समाधान शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।उपभोक्ताओं का कहना था कि वे अपने बिल सही कराने के लिए काफी दिनों से चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने हर बिजलीघर पर समाधान शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद शहर के कुछ उपकेंद्रों पर शिविर नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को समस्याओं के निदान से संबंधित जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शहर के मंडी समिति, दिल्ली रोड बिजलीघर पर ये शिविर नहीं लगाए गए हैं। रामगंगा विहार, टैक्सी स्टैंड, विवेकानंद आदि बिजलीघरों पर स्टाफ रात आठ बजे तक ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। समाधान दिवस के दूसरे दिन भी गलत बिल और खराब मीटर से संबंधित समस्याओं का तांता लगा रहा। उपभोक्ताओं का कहना था कि वे अपने बिल सही कराने के लिए काफी दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। समाधान शिविर संचालित होने से उम्मीद है कि काम जल्दी हो जाएगा। मंगलवार को एसई संजय गुप्ता ने कई स्थानों पर जाकर चेक किया कि स्टाफ किस प्रकार काम रहा है। जहां कमी मिली उन्होंने स्टाफ को समझाया।
रात आठ बजे शहर के बिजलीघरों पर 169 समस्याएं आईं। इनमें से 153 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कुछ क्षेत्रों में एक जेई के पास एक से ज्यादा बिजलीघर हैं। ऐसे में हर जगह जेई का मौजूद रहना संभव नहीं हैं। कोशिश है कि सभी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की समस्या सुनी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय गुप्ता, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें