फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अल्वी समाज ने कुरीतियों को त्यागने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला ईदगाह नई बस्ती स्थित मदरसा आफताबुल उलूम गुलशने कादरिया हबीबिया में अल्वी समाज की बैठक की गई। जिसमें समाज के लोगों से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को त्यागने पर जोर दिया गया। साथ ही बच्चों को अच्छी और उच्च शिक्षा दिलाने के साथ ही संस्कारवान बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


इस बैठक की सदारत ठाकुरद्वारा के नाखूनका से आए कारी सखावत हुसैन और निजामत मुफ्ती कासिम मुरादाबाद ने की। वक्ताओं ने समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को त्यागने पर जोर देते हुए कहा कि यह प्रथा आज के हालातों को देखते हुए उचित नहीं है, इस पर सभी मिलकर रोक लगाएं। कहा गया कि समाज के बच्चों को मुफ्त और अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसकी यह जिम्मेदारी होगी कि वह गरीब बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराए। साथ ही समाज में कमजोर और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कमेटी के द्वारा कराने पर भी विचार विमर्श किया गया। मौके पर मास्टर कमरूद्दीन, डॉ. मोहम्मद उमर, अलीमुद्दीन, रिजवान अल्वी, इरफान अल्वी, सूफी असलम अल्वी, प्रधान शमीम खान अल्वी, मास्टर वली अहद, रिजवान अल्वी, इरफान अल्वी, शफीक अल्वी, नसीम अल्वी, प्रधान तसलीम अल्वी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें