फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी लगा कोरोना से बचाव का टीका

Sat, 06 Feb 2021 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव का टीका स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भ्रमणशील रहे। चंदौसी के एसडीएम को कोरोना से बचाव का टीका लगा है। संभल के तहसीलदार टीका लगवाने नहीं पहुंच सके। शुक्रवार को जिले भर के 12 बूथों पर कुल 505 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


आठ सत्रों में किए गए टीकाकरण के दौरान चार बूथ स्वास्थ्य कर्मचारियों के थे और चार ही बूथों पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए गए। चंदौसी, गुन्नौर, बहजोई, संभल में आयोजित बूथों पर 480 फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष 295 ने टीकाकरण कराया। इसके अलावा 422 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 210 ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य कर्मचारियों की अपेक्षा फ्रंटलाइन वर्कर्स का प्रतिशत बेहतर रहा।

सीएमओ डॉ अजय सक्सेना ने बहजोई सीएससी पर टीकाकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने सत्र स्थल पर सफाई व्यवस्था, वेटिंग कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष और अन्य मानकों को परखा। उनके साथ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामजीलाल, डा. शिशुपाल सिंह, संजीव राठौर, अरशद रसूल, निदा परवीन, वरुण मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें