फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्रा से दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने व बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी उसे व उसके परिजनों को धमकाया। इस संबंध में पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

छात्रा की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार वह कुछ दिन पूर्व रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के यहां गई थी। वहां पड़ोस में ही रहने वाले उसकी बुआ के जेठ के पुत्र रियाज का उसकी बुआ के घर पर आना जाना था। आरोप है कि एक दिन उसकी बुआ व फूफा घर से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपी घर में आ गया और बहलाकर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की। आरोप है कि इस बात से नाराज आरोपी के परिजनों ने छात्रा के परिजनों के साथ बदसलूकी की व छात्रा के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। परिजन व छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें