फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रार्थना सभा के जरिए धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर की शेरपुर चुंगी पर स्थित चर्च में प्रार्थना सभा के जरिए लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभा में मौजूद लोगों को वहां से भगाया। आयोजकों को बगैर अनुमति सभा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शेरपुर चुंगी पर बहुत पुराना प्रार्थना स्थल है। बजरंग दल के पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख हेमंत सारस्वत ने बताया कि उनको एक कार्यकर्ता के जरिए सूचना मिली कि शेरपुर चुंगी पर स्थित प्रार्थना सभा के जरिए गरीब लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सूचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को देखकर प्रार्थना सभा कर रहे आयोजक घबरा गए। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभा में मौजूद लोग वहां से निकल गए। पुलिस ने पादरी से प्रार्थना सभा की अनुमति दिखाने को कहा।
निरीक्षक डीसी शर्मा ने चेतावनी दी कि बगैर अनुमति सभा करने पर कार्रवाई की जाएगी। बजरंग दल के प्रमुख हेमंत सारस्वत ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों को क्षेत्र में बढ़ावा नहीं देने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि इस मामले में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अशोक सैनी, विपिन कुमार, कुलवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें