फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 10 नवंबर तक संचालित हो जाएंगी तीनों चीनी मिलें

Sat, 25 Oct 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गन्ना खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस बार 10 नवंबर तक तीनों चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू हो जाएगा। इसके लिए चीनी मिलों ने इन्डेंट जारी कर दिया है। चीनी मिलों का संचालन किए जाने की मिल प्रबंधन तंत्रों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


कांठ तहसील क्षेत्र गन्ने की अधिक पैदावार के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है। यहां गन्ने की अधिक पैदावार होती है। कांठ के किसानों से प्रतिवर्ष अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर, दीवान चीनी मिल अगवानपुर और त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल ठाकुरद्वारा के द्वारा गन्ने की खरीद की जाती है। इस बार भी गन्ना सीजन में गन्ने की खरीद के लिए तीनों मिलों द्वारा तैयारी की गई है। शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के सचिव खेत सिंह ने बताया कि तीनों मिलों द्वारा संचालन की तिथि घोषित कर दी है। इस बार अवध चीनी मिल स्योहारा सात नवंबर और और दीवान चीनी मिल व त्रिवेणी चीनी मिल 10 नवंबर को संचालित होगी। जिसके मद्देनजर स्योहारा चीनी मिल ने तीन नवंबर और दीवान व त्रिवेणी चीनी मिलों ने छह नवंबर तक का इन्डेंट जारी किया है। मिलों के संचालन के लिए प्रबंधन तंत्रों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

गन्ना खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अबकी बार तीनों चीनी मिलों द्वारा कांठ क्षेत्र में 70 क्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिस पर किसानों से गन्ने की खरीद की जाएगी। गन्ना समिति सचिव खेत सिंह के अनुसार इस बार अवध चीनी मिल स्योहारा बिजनौर के कांठ में 38, दीवान चीनी मिल अगवानपुर के 27 क्रय केंद्र और एक मिल गेट व त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल ठाकुरद्वारा के पांच गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिस पर कांठ क्षेत्र के किसानों से गन्ने की खरीद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें