फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज से खुलेंगे बिलारी के सभी परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बुधवार दोपहर नगर स्थित ब्लॉक संसाधन स्थित सभागार में सभी परिषदीय स्कूलों के प्रभारी शिक्षकों की बैठक बुलाई। इस दौरान 25 जून से परिषदीय स्कूल समय से खोलने और नए छात्रों के नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 25 जून की सुबह से सभी परिषदीय स्कूल खोले जाने हैं। स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। बीईओ ने कहा कि सभी छात्रों या उनके अभिभावकों के खाते में जूता, मौजा, ड्रेस व बैग आदि के 1200 रुपये डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से आने हैं। सभी शिक्षक अपने स्कूलों से संबंधित छात्रों की डीबीटी प्रक्रिया का सत्यापन कर लें।
बीईओ ने कहा कि यू डायस संबंधी डाटा भी अपडेट किया जाना जरूरी है। बीईओ ने कहा कि निपुण प्लस एप पर सभी छात्रों का आंकलन कर लें। निर्धारित समय पर स्कूल संचालन में समस्या आए तो तत्काल इसकी सूचना बीईओ कार्यालय में आकर दें। बीईओ के अनुसार बिलारी ब्लॉक में कुल 201 स्कूल हैं, जिनमें 133 प्राइमरी, 38 जूनियर और 30 कंपोजिट स्कूल हैं। सभी में 25 जून की सुबह से पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन




स्कूल समय में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग
बिलारी। प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूल खुलने के समय में विद्युत आपूर्ति मिलना सुनिश्चित करने की मांग खंड शिक्षा अधिकारी से की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने बुधवार की दोपहर बीईओ से मिलकर कहा कि इस समय काफी गर्मी पड़ रही है। अधिकतर परिषदीय स्कूल देहात इलाके में हैं। परिषदीय स्कूल खुलने के समय में बिजली न आने से स्कूली छात्रों को भी गर्मी में परेशानी होगी। ब्लॉक अध्यक्ष ने बीईओ से मांग की है कि विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हरहाल में परिषदीय स्कूलों को विद्युत आपूर्ति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें