फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की सभा को लेकर अलर्ट, दो संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस ने रात भर की छापेमारी

Thu, 04 Apr 2019 10:16 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजरौला (मुरादाबाद)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गजरौला के जलालपुर कला में पांच अप्रैल को होने वाली नरेंद्र मोदी जनसभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की।
विज्ञापन


आरोपियों की सूचना पर रातभर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस अभी मामले की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। गजरौला पुलिस पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंगलवार की रात में हाईवे किनारे होटल व रेस्टोरेंट की चेकिंग कर रही थी। 

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान एक होटल के पास पुलिस को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो संदिग्ध लोग मिले। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो अवैध शस्त्र बेचने का मामला सामने आया। पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। गजरौला पुलिस ने हसनपुर, रजबपुर की टीम ने रातभर छापेमारी की। 
विज्ञापन

रात के कई  स्थानों पर की छापे

आरोपियों की निशानदेही पर हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांवों से करीब आठ लोगों से पुलिस ने जानकारी ली।  रात में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से दिनभर हड़कंप मचा रहा। इसको लेकर दिनभर गजरौला थाने पर भीड़ लगी रही। 

रात को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके बताए कुछ लोगों से भी जानकारी ली गई थी। पूछताछ होने के बाद ही घटना के बारें में बताया जाएगा। -नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक गजरौला।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें