फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी ससुराल से लौटा अजय: सीमा की तरह ही जूली आई थी भारत, धर्म बदलकर की शादी, जानिए कैसी है ये लव स्टोरी

Mon, 24 Jul 2023 09:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अजय ने बताया कि जूली को उसने पहले ही बता दिया था कि शादी करने से पहले उसे धर्म परिवर्तन करना होगा। इसके लिए जूली तैयारी हो गई थी। इसके बाद अगस्त 2022 में जूली अपनी बेटी हलीमा को लेकर उसके घर आ गई थी।
विज्ञापन
परिजनों के साथ अजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी जूली के लिए सरहद लांघने वाला अजय ढाई माह बाद अपने घर लौट आया। उसने बताया कि परिवार वालों से मनमुटाव होने की वजह से पत्नी के पास बांग्लादेश चला गया था। पुलिस और परिवार के लोगों के बार-बार फोन आने की वजह से वह लौटा। जूली भी जल्द ही वीजा लेकर यहां आएगी।

विज्ञापन

सिविल लाइंस के गौतम नगर नया गांव निवासी अजय सैनी ने बताया कि छह साल पहले फेसबुक के जरिए बांग्लादेश के ढाका स्थित गाजीपुर निवासी जूली से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। 2020 में जूली उससे मिलने मुरादाबाद आना चाहती थी। उसने पासपोर्ट वीजा भी बना लिया था, लेकिन कोरोना के कारण लॉकडाउन लग जाने की वजह से वह नहीं आ पाई थी। 

अजय ने बताया कि जूली को उसने पहले ही बता दिया था कि शादी करने से पहले उसे धर्म परिवर्तन करना होगा। इसके लिए जूली तैयारी हो गई थी। इसके बाद अगस्त 2022 में जूली अपनी बेटी हलीमा को लेकर उसके घर आ गई थी। यहां आकर जूली ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद हम दोनों ने परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में मंदिर में शादी कर ली थी। 15 दिन बाद जूली वापस बांग्लादेश चली गई थी। कुछ दिन बाद ही जूली फिर यहां आ गई। 

जूली दोबारा आई और तीन माह रुकने के बाद फिर से चली गई थी। अजय ने बताया कि परिवार से मनमुटाव हो गया था। उसने जूली को ये जानकारी फोन पर दी थी। तब जूली ने ही उससे कहा कि बॉर्डर पर आ जाएं। यहां से वह खुद बॉर्डर पार करा देगी। पांच मई 2023 को अजय बांग्लादेश के लिए रवाना हो गया था। वहां पति-पत्नी में विवाद हो गया था। जिसमें जूली ने अजय के सिर में चूल्हे का स्टैंड मार दिया था। जिसमें वह घायल हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद जूली ने ही उसका उपचार करा दिया था। मंगलवार शाम अजय जूही के घर रवाना हो गया था। बॉर्डर पार करने के बाद पश्चिम बंगाल में दाखिल हो गया था। अजय ने बताया कि उसकी पत्नी वीजा बनवाकर मुरादाबाद आएगी। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि अजय को उसकी मां और भाई पश्चिम बंगाल से लेकर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें