फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सर... हेल्प मी: 'मुझे ऐसा बुर्का नहीं चाहिए जो नंगा करता हो', युवती ने एसपी कार्यालय के बाहर किया हंगामा

Mon, 24 Jul 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

वीडियो में युवती कहती है कि 'मुझे नंगा किया गया। मेरे कपड़े उतार लिए गए। पता नहीं अब क्या होगा मेरे साथ। योगी आदित्यनाथ मुझे ऐसा बुर्का नहीं चाहिए, जो बुर्का नंगा करता हो। आई हेट द मुस्लिम।
विज्ञापन
रामपुर में युवती का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक युवती ने एसपी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। जिसे कुछ पुलिसकर्मी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि युवती जोर-जोर से चिल्लाते हुए कह रही है, 'मुझे ऐसा बुर्का नहीं चाहिए जो बुर्का नंगा करता हो। बुर्के के अंदर मुझसे गलत काम कराना चाहते हैं, मेरी हेल्प करो योगी जी।'

विज्ञापन

युवती ने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक उन्होंने भी उसका उत्पीड़न किया। इसके विरोध में युवती ने करीब दो साल पहले केस दर्ज कराया था। मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी सिलसिले में वह 21 जुलाई को कोर्ट में आई थी। शाम के समय उसने एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा कर दिया। युवती ने अपने कपड़े भी उतारने का प्रयास किया। सूचना पर कोतवाली से महिला पुलिस पहुंच गई और उसे अपने साथ ले गई। उसका आरोप है कि मुकदमा वापसी का उस पर दबाव बनाया जा रहा है।

वीडियो में युवती कहती है कि 'मुझे नंगा किया गया। मेरे कपड़े उतार लिए गए। पता नहीं अब क्या होगा मेरे साथ। योगी आदित्यनाथ मुझे ऐसा बुर्का नहीं चाहिए, जो बुर्का नंगा करता हो। आई हेट द मुस्लिम। योगी आदित्यनाथ सर मेरी मदद करिए। मेरी सुपारी दे दी गई है, किसी दिन भी मेरी हत्या हो सकती है। मैं मुस्लिम धर्म को छोड़ना चाहती हूं। मुझे मुस्लिम धर्म से नफरत हो है। बुर्के के अंदर मेरे साथ गलत काम करवाना चाहते हैं'। 
विज्ञापन

वहीं वायरल वीडियो पर रामपुर पुलिस ने जवाब देते हुए कहा है कि महिला 21 जून को कोर्ट पहुंची थी। यहां युवती का उसके वकील की पत्नी से झगड़ा हो गया। जिस कारण युवती ने आवेश में आकर अपने कपड़े उतारने लगी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें