फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Airport inaugurated: मुरादाबाद से 55 मिनट में लखनऊ पहुंचा देगा विमान, किराया ट्रेन के बराबर, समय आधा

Mon, 04 Mar 2024 04:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट का लोकार्पण दस मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मुरादाबाद से लखनऊ पहुंचने में 55 मिनट लेगेंगे। इसके अलावा किराया ट्रेन के बराबर ही होगा। 
विज्ञापन
मुरादाबाद हवाई अड्डे पर बना रनवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सात मार्च को पहली फ्लाइट का क्रू यानी सहयोगी स्टाफ हवाई अड्डे पर पहुंच जाएगा। 10 मार्च को पायलट डीएचसी-6-400 प्रकार के विमान (एस9-327) को लेकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से मुरादाबाद पहुंचेंगे। यह विमान 19 सीटर होगा।

विज्ञापन


यह सुबह 8:45 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगा और सुबह 10:05 बजे मुरादाबाद पहुंच जाएगा। यहां से वापसी में विमान (एस9-330) सुबह 10:25 बजे रवाना होगा। लखनऊ तक की यात्रा में इसे 55 मिनट लगेंगे। विमान सुबह 11:30 बजे लखनऊ पहुंच जाएगा। यह सुविधा सप्ताह में हर दिन रहेगी।

पहले दो मार्च को उद्घाटन तय माना जा रहा था। एयरलाइंस ने उड़ान का समय भी घोषित कर दिया था लेकिन शासन की ओर से कोई लिखित सूचना जारी नहीं की गई थी। 10 मार्च की तारीख का चयन शासन की ओर से हो चुका है।
विज्ञापन


संभवत सोमवार को एएआई के स्थानीय अधिकारियों के पास सूचना आ सकती है। मंगलवार को मुरादाबाद में जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जाएगा। राज्यमंत्री, स्थानीय सांसद व विधायक को पत्र दिया जा सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

अगले साल शुरू हो जाएगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रकिया

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है कि मुरादाबाद, चित्रकूट, अलीगढ़, आजमगढ़ व श्रावस्ती हवाई अड्डों से उड़ान जल्द शुरू होगी। पोस्ट में बताया गया है कि मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती एयरपोर्ट का क्षेत्रफल 1250 वर्ग मीटर है। जबकि चित्रकूट हवाई अड्डे का क्षेत्रफल 1542 वर्ग मीटर है। यदि रनवे की बात करें तो मुरादाबाद हवाई अड्डे का रनवे 2112 मीटर है और अन्य चारों हवाई अड्डों से बड़ा है। यहां का रनवे 30 मीटर चौड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें