हवाई अड्डे पर मनाया गया यात्री सेवा दिवस
हवाई अड्डे पर बुधवार को यात्री सेवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढ़ापांडे में रक्तदान शिविर में भागीदारी की। विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया, उन्हें पुरस्कार भी दिए गए।
विद्यार्थियों को एयरपोर्ट का भ्रमण कराया गया। पौधरोपण किया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर अमरजीत सिंह ने कहा कि हवाई अड्डा प्रशासन यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज और पर्यावरण के लिए जिम्मेदारी निभाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर सीएनएस कंपनी के प्रबंधक अनुराग सिंह, सहायक प्रबंधक परिचालन राजीव कुमार, अजय कुमार सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।