फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर की हवा लाल निशान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए साल पीतल नगरी की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। दो दिन से 325 के आस-पास चल रहा शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार को 411 पर पहुंच गया, जो प्रदूषण के लिहाज से बहुत ही गंभीर श्रेणी में आता है। धातु कणों के साथ वायु मंडल में गैसों का स्तर भी बढ़ गया है। मुरादाबाद का एक्यूआई देश में सातवें स्थान पर है। पहले स्थान पर 452 के साथ दिल्ली और दूसरे पर 445 के साथ मुजफ्फरपुर है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण का कहना है कि हवा में ठहराव होने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक में चार सौ से ज्यादा माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर का स्तर मानव स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक माना जाता है, लेकिन मुरादाबाद इस आंकड़े को पार कर चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि सजगता नहीं बरती गई तो प्रदूषण का यह स्तर लोगों को गंभीर रूप से बीमार बना सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि हवा की धीमी गति की वजह से भी वातावरण में धुंध की परत छाई हुई है। गुरुवार को सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 360 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर था, जो शाम को सात बजे बढ़कर 411 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर हो गया। पीएम 2.5 का औसत स्तर 411 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, न्यूनतम 224 और अधिकतम 500 पर पहुंच गया। पीएम 10 का औसत स्तर 353, न्यूनतम 172, अधिकतम 500 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। नाइट्रोजन औसत स्तर 133, न्यूनतम 53, अधिकतम 334 और कार्बन डाई ऑक्साइड औसत 74, न्यूनतम पांच, अधिकतम 164 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अजय कुमार शर्मा का कहना है कि वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी मौसम की वजह से है। हवा रुकी हुई है। जहां पर मशीन लगी हुई है, उस क्षेत्र में ट्रैफिक बहुत रहता है। आसमान में धुंध भी हो रही है। इसकी वजह से पीएम 2.5 और पीएम 10 बढ़ता है। साथ ही नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड और कार्बन डाई ऑक्साइड के स्तर में भी बढ़ोतरी हो जाती है।
दिनभर लगी रही बादलों की आवाजाही
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह से आसमान साफ था और सूरज की किरणें चमक रही थीं, लेकिन समय बढ़ने के साथ आसमान में बादल छाने लगे। शाम तक बादलों की आवाजाही रहने की वजह से वातावरण में एक बार ठिठुरन बढ़ गई। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान में .8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 5.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट... नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स की वेबसाइट से प्राप्त किए गए हैं।
शहर वायु गुणवत्ता सूचकांक
दिल्ली 452
मुजफ्फरपुर 445
पटना 436
गुरुग्राम 428
नोएडा 424
लखनऊ 418
मुरादाबाद 411
गाजियाबाद 409
कानपुर 410
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें