फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दूसरे दिन भी पारा 43 पर, गर्मी ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लगातार दूसरे दिन रविवार को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

सूरज की तपिश ने शहरवासियों को बेहाल कर रखा है। तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। रविवार सुबह से ही तेज गर्मी हो रही थी। घरों से बाहर निकलते ही गर्म हवा के थपेड़े लग रहे थे। रविवार को अवकाश होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। बहुत आवश्यक काम होने पर ही वह बाहर निकले। शाम सात बजे तक गर्म हवा ने बेहाल किया। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह वातावरण में नमी 44 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 22 फीसदी रह गई। हवा पांच से दस किलोमीटर पश्चिम से पूरब दिशा में रही।
विज्ञापन


- अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम गर्म ही रहेगा। अब कम से कम 15 से 20 दिन तगड़ी लू चलेगी। सामान्य दिनों में यह छह से सात दिन चलती है। यह सामान्य से दो गुना से ज्यादा है। चुभने वाली धूप रहेगी।
विज्ञापन

डॉ. आरके सिंह, पंतनगर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें