फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मतगणना स्थल पर पानी और शौचालय के लिए परेशान रहे एजेंट और कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडी समिति में मतगणना स्थल पर एजेंट और कर्मचारियों के लिए प्रशासन ने न तो पीने के लिए पानी की व्यवस्था की थी और न ही नगर निगम की ओर से शौचालय लगाए थे। जिस कारण एजेंट और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि 17 टेबल मुरादाबाद नगर, कुंदरकी विधान सभा के लिए 15 और अन्य विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए गए थे। प्रत्याशी टेबल पर 100 से ज्यादा एजेंट और कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन प्रशासन की ओर से इन एजेंट और कर्मचारियों के लिए न तो पानी के लिए कोई व्यवस्था की थी और न ही उनके लिए नगर निगम की ओर से शौचालय लगाए गए थे। प्रत्याशी की ओर से खाने के टिकट भी अंदर नहीं लगाने दिए गए। जिस कारण एजेंटों को खाना लेने के लिए मंडी समिति से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि गठबंधन के प्रत्याशी की जीत होने के बाद पुलिस प्रशासन ने नारे लगाने पर भी रोक लगा दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी ऐसा व्यवस्था कर रहे थे कि जैसे वो ही चुनाव हार गए हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें