फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दोपहर की बारिश ने गर्मी से दी राहत, आज भी तापमान में रहेगी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दोपहर की बारिश ने मुरादाबाद वासियों को गर्मी से राहत दी। रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। रविवार को मुरादाबाद जिला राजस्थान के जैसलमेर से भी गर्म रहा। वहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री था।
विज्ञापन


मुरादाबाद में बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान में डेढ़ से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। सोमवार को अनुमानित अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मुरादाबाद के आसपास जिलों में सोमवार को तेज हवाएं चलेंगी। बरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर में इसका असर देखने को मिल सकता है। मुरादाबाद में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। रविवार को सुबह मौसम साफ था, दोपहर 12 बजे धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी। तीन बजे के बाद हुई बारिश ने राहत पहुंंचाईं। रविवार को हवा में नमी 35 प्रतिशत दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि एक अप्रैल के बाद से गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी, जोकि गेहूं की फसल के लिए सहायक होगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार बारिश पिछले सीजन की अपेक्षा ज्यादा रह सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें