फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में आ गई थी प्रेम विवाह में रार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गांगन वाली मैनाठेर में सोमवार देर रात गला दबाकर मौत के घाट उतारी गई मंजू और फर्म कर्मी जितेंद्र के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध थे। जितेंद्र ने अपने एक रिश्तेदार के जरिये रिश्ते का प्रस्ताव मंजू के घर भिजवाया था। दोनों परिवार रिश्ते के लिए तैयार हो गए और बाद में अरेंज मैरिज की गई। लेकिन छह माह बाद ही दोनों के संबंध खराब हो गए। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि दोनों एक दूसरे पर शक करने लगे थे। छोटी-छोटी बातों में दोनों के बीच विवाद होने लगा था। जिस कारण मंजू अपने मायके चली जाती थी। भैयादूज वाले दिन मंजू मायके से ससुराल आई थी।
विज्ञापन

गांगन वाली मैनाठेर निवासी जितेंद्र उर्फ नन्हें की शादी दो साल पहले मंजू के साथ हुई थी। छह माह तक दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे। मंजू के भाई ने आरोप लगाया कि छह माह बाद मंजू ने घर आकर शिकायत की थी। उसने बताया था कि जितेंद्र के एक महिला से संबंध हैं। रात भर जितेंद्र गायब रहता है। इसका विरोध करने पर जितेंद्र उसके साथ मारपीट भी करता था। विवाद खत्म न होने पर मंजू अपने मायके चली गई थी। मंजू के भाई ने बताया कि जितेंद्र ने वादा किया था कि वह किसी अन्य महिला से कोई संबंध नहीं रखेगा। इसके बाद मंजू जितेंद्र के साथ मायके से ससुराल आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें