फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर छत से दे दिया धक्का, घायल

Thu, 07 Jan 2021 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
डिलारी थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी युवक उसे तमंचे के बल पर मकान की छत पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शोरशराबा सुनकर परिजन छत पर आए तो आरोपी ने युवती को छत से धक्का दिया। जिसमें युवती घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह घटना मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे की है। पीड़ित युवती ने पुलिस को अपने बयानों में बताया कि वह अपने घर में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक अरविंद तमंचा लेकर घर में घुस गया। उसने युवती को तमंचे के बल पर डराया और धमकाकर मकान की छत पर ले गया। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोरशराबा सुनकर परिजन छत पर पहुंच गए।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक ने युवती को मकान की छत से धक्का दे दिया। जिससे युवती मकान के पीछे खेत में गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने नीचे जाकर देखा तो युवती घायल अवस्था में पड़ी थी। परिजन घायल युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज कराया। यहां होश में आने पर युवती ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर छेड़खानी व मकान से धक्का देने और मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित परिवार को जब इसकी जानकारी हुई कि पुलिस ने छेड़खानी में केस दर्ज किया तो वह एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने एसएसपी से डिलारी पुलिस की शिकायत की। विवेचक अस्पताल पहुंचे और युवती के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस केस में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा ली। बुधवार को आरोपी युवक अरविंद का पुलिस ने चालान कर दिया है।

डिलारी थानाक्षेत्र की घटना है। अदालत में युवती के बयान कराए गए हैं। जिसमें युवती ने अपने साथ दुष्कर्म की घटना स्वीकार की है। आरोपी युवक जेल में बंद है। जांच जारी है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

मेरी पिता से सादा कागज पर कराए हस्ताक्षर

मुरादाबाद। पीड़ित युवती की ओर से एसएसपी कार्यालय में बुधवार को एक प्रार्थनापत्र दिया गया। जिसमें युवती ने बताया कि चार जनवरी की रात अरविंद नाम के युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी मुझे छत से धक्का देकर भाग गया था। मेरे पिता व भाई ने डिलारी थाने में इस मामले की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने सादा कागज पर हस्ताक्षर कराकर हमें घर लौटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें