फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हत्या करने के बाद घर पहुंचे आरोपी मोहसिन और सरताज, फिर हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर जीरो पॉइंट के पास महफिल ढाबे पर रविवार की रात (दिवाली वाली रात) बर्तन कारोबारी शाकिर के बेटे अब्दुल्ला की हत्या करने के बाद मोहसिन चौधरी और सरताज अपने-अपने घर गए थे। उन्होंने इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी और फिर फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश करते हुए उनके घर पहुंची तो इसकी जानकारी मिली। पुलिस दोनों की तलाश में मुरादाबाद के अलावा आस-पड़ोस के जिलों में भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के मुल्लाओं वाला मोहल्ला निवासी शाकिर का बेटा अब्दुल्ला रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने साथी बाबर, अयान और उवैश के साथ महफिल ढाबे पर चाय पी रहा था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी की तहरीर पर मूंढापांडे के नियामतपुर निवासी मोहसिन चौधरी और मूंढापांडे के चमरूआ निवासी सरताज चौधरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्या करने के बाद आरोपी अपने-अपने घर चले गए थे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को भी दी थी। इसके बाद दोनों आरोपी भाग गए थे। पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो पता चला कि आरोपी घर आए थे लेकिन कुछ देर में ही यहां से चले गए थे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें