फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद महिला ने एक किलोमीटर दौड़ने के बाद तालाब में लगाई छलांग

Mon, 30 Jan 2023 01:07 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव भुलावई में दंपती के बीच झगड़े के बाद महिला एक किलो मीटर आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर दौड़ी। उसके बाद थाने से 100 मीटर की दूरी पर हाइवे किनारे बने तालाब में छलांग लगा दी। आसपास खड़े लोगों ने महिला को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन महिला को समझा-बुझा कर घर ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भुलावई निवासी अपनी पत्नी व दादी के साथ रहता है।
 युवक की शादी 18 माह पूर्व  हुई थी। इसके बाद दंपती में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता है। शनिवार की दोपहर दो बजे दंपती में घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद झगड़े से नाराज महिला ने गांव से दौड़ लगा दी और करीब एक किलोमीटर आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर दौड़ने के बाद थाना बनियाठेर से 100 मीटर आगे चौराहा पर जाकर हाइवे किनारे बने तालाब में छलांग लगा दी।
 आसपास खड़े लोगों ने महिला के छलांग लगाने पर शोर मचाना शुरु कर दिया। कुछ लोगों ने तालाब में घुसकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद भी महिला अपने परिजनों से झगड़ा कर रही थी। काफी समझाने के बाद परिजन महिला को घर ले गए। महिला की ददिया सास ने थाने में तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें