फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के कंजीवाला में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फंदे पर लटक कर जान से दी। बहन बराबर वाले कमरे में गई तो उसने भाई का शव पंखे से लटका देखा। युवक के पिता ने मझोला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मझोला के नया गांव कंजीवाली निवासी राजपाल सैनी के बेटे रोहित सैनी (25) की शादी चार नवंबर 2025 को पाकबड़ा के मौढ़ा तैय्या निवासी आंचल के साथ हुई थी। राजपाल ने पुलिस को बताया कि रोहित और आंचल के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद रोहित दूसरे कमरे में सोने चला गया । सुबह राजपाल की बेटी शिवानी घर की साफ सफाई करने के लिए उठी तो उसने देखा कि बराबर वाले कमरे में रोहित दुपट्टे के जरिए पंखे से लटका हुआ था। शिवानी के शोर मचाने पर परिजन के अन्य लोग भी जाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि पति पत्नी के विवाद हो गया था। इसके बाद ही युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें