फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर गरजे अधिवक्ता

Thu, 18 Dec 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ में संघर्ष समिति के आह्वान पर हड़ताल कर हाईकोर्ट बैंच की मांग को ले एसडीएम को ज्ञापन देते
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग के लिए बुधवार को कांठ में भी अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल कर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएन के नेतृत्व में अधिक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस शुरू किया। जुलूस तहसील परिसर पहुंचा और यहां उन्होंने सभी न्यायायिक कार्यों से विरत और हड़ताल पर रहने का एलान करते हुए उपनिबंधक कार्यालय के कार्य का भी बहिष्कार किया। क्षेत्र के राजनीतिक, गैर राजनीतिक, व्यापारिक, सामाजिक के सहयोग व भारत विकास परिषद, वैश्य सभा कांठ आदि संगठनों से मिले समर्थन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को प्रेसित ज्ञापन एसडीएम संत दास पंवार को दिया।
अधिवक्ताओं का कहना था कि हाईकोर्ट बैंच न होने से लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय नहीं मिल रहा है। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, महासचिव दीपक विश्नोई, प्रमोद शर्मा, प्रेम सिंह, सीपी सिंह, मोहम्मद अय्यूब, डॉ. विनीत नैन, विजयवीर सिंह, भूप्रकाश सिंह, चरन सिंह, करतार सिंह, सुगम पंवार, मोहम्मद नाजिम, डॉ. विनीत नैन, मोहम्मद अहमद, हरपाल सिंह, अतुल विश्नोई, सलमान खान, लक्ष्मण सिंह, संजीव कुमार विश्नोई, राहुल चौधरी, दीप सिंह, चौधरी चरन सिंह ढाका, शीशराम सिंह, इमरान त्यागी, जैनुल हसन, नन्हें खां, विजेंद्र सिंह, साजिद वारसी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। कांठ में बेअसर रहा बंद का आह्वान : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता संगठनों की ओर से बुधवार को बंद का आह्वान कांठ में बेअसर रहा। सुबह से ही कांठ का बाजार रोज की तरह खुला रहा और बाजार में आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें