फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिवक्ता पिता-पुत्र को केस की पैरवी करने पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट के एक छेड़खानी के मुकदमे में पैरवी करने पर पीड़िता के अधिवक्ता को आरोपी ने धमकाया है। अधिवक्ता का आरोप लगाया है कि केस की पैरवी करने पर धमकियां मिल रही हैं। अधिवक्ता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह छजलैट थाने में एक युवती की ओर से बिजनौर निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। केस कोर्ट में विचाराधीन है। अधिवक्ता ने बताया कि वह वादिनी की ओर से केस की पैरवी कर रहे हैं। अधिवक्ता ने बताया कि उनका बेटा भी उनके साथ ही कचहरी में प्रैक्टिस करता है। आरोपी ने उन्हें धमकाया था कि वह केस की पैरवी बंद कर दे। जब उन्होंने आरोपी धमकियों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो उसने अधिवक्ता के बेटे की फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी हैक कर कर ली। इसके बाद उनके परिचितों के जरिए भी दबाव बनवाने की कोशिश की गई। आरोप है कि आरोपी ने अधिवक्ता के बेटे के फोटो एडिट कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिससे अधिवक्ता के परिवार की छवि धूमिल हो रही है। इस मामले में पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने और साइबर सेल में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसएसपी हेमराज मीना ने थाना प्रभारी को इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें