फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री जयाप्रदा प्रकरण : सरकारी वकील ने मांगा वक्त, शनिवार को होगी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम के डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर दोबारा सुनवाई की गई, लेकिन सरकारी वकील ने जवाब के लिए अदालत से समय की मांग की। जिस पर अदालत ने सुनवाई के लिए शनिवार को बहस पूरी करने का समय दिया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र स्थित डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर के सपा सांसद आजम खां, अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। जिसमें आजम खां के अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर बहस की। जिसमें उन्होंने कहा कि घटना का कोई ऐसा प्रमाण पुलिस ने दाखिल नहीं किया है जो इस बात को साबित कर सके कि सपा नेता आजम खां ने जयाप्रदा के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी की हो। जो सबूत के तौर पर लोगों के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। उनसे भी घटना साबित नहीं हो पाई है। जिस पर सरकारी वकील की ओर से अदालत से जवाब के लिए समय की मांग की। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए बहस के लिए शनिवार का दिन मुकर्रर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें