बिलारी। बीडीओ के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अनिल कुमार त्रिपाठी बृहस्पतिवार दोपहर बाद ब्लॉक के हाथीपुर बहाउददीन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय की छात्राओं के लिए आए मिड डे मील के स्टॉक की जांच की और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा। एडीओ ने विद्यालय में मिलीं शिक्षिकाओं बरखा रानी,स्वाति देशवाल और शिल्पी यादव से मिड डे मील बनाने और छात्राओं को खिलवाने की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। एडीओ ने रात्रि में छात्राओं को ठंड से बचाव संबंधी उपायों के बारे में भी पूछा। एडीओ ने बताया कि स्टॉक के मुताबिक मिडडे मील की सामग्री पूरी मिली है।