फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो ग्राम प्रधानों की जांच के अभिलेख उपलब्ध न कराने पर दो सचिवों को जारी किया नोटिस

Fri, 28 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ग्राम पंचायत पानूवाला और रामनगर खागूवाला के ग्राम प्रधान की जांच से संबंधित अभिलेख उपलब्ध न कराने पर डीपीआरओ ने दोनों पंचायत के सचिवों को नोटिस जारी किया है। उनके रवैये पर नाराजगी जताई है। उनसे दो दिसंबर को जहां से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है। डीपीआरओ ने कहा है कि उन्होंने 15 अक्टूबर को डीएम के आदेश पर दोनों ग्राम में जाकर ग्राम प्रधान पर लगे आरोपों की जांच की थी लेकिन ग्राम पंचायत पानूवाला के सचिव मयंक भारद्वाज और रामनगर की सचिव कुमारी मिनी ने एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक जांच संबंधी अभिलेख उन्हें उपलब्ध नहीं कराए हैं। जो कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना एवं मनमानी तरीके से काम करने का दोष प्रतीत हो रहा है। दोनों सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दो दिसंबर को उन्हें प्रारंभिक जांच से संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें