फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एलएलबी एलएलएम और एमaएड में पहले राउंड में प्रवेश छह अगस्त तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोमुरादाबाद। एलएलबी, एलएलएम और एमएड में पहले राउंड में प्रवेश तिथि बढ़ा दी गई है। पहले राउंड में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं अब महाविद्यालयों में छह अगस्त तक आफर लेटर के साथ संबंधित दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विवि में एलएलबी, एलएलएम और एमएड में प्रवेश चल रहा है। कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पहले राउंड में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह अगस्त कर दी गई है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग सात से नौ अगस्त तक चलेगी। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग कर सकेंगे। 10 अगस्त को ऑफर लेटर जारी कर दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को आवंटित महाविद्यालय में 11 अगस्त और 12 अगस्त को ऑफर लेटर जमा कर सत्यापन कराना होगा। इसके अलावा 13 अगस्त और 14 अगस्त को स्पाट काउंसलिंग की जाएगी। इस दौरान बचे हुए छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें