फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचीं एडीएम प्रशासन, 30 समस्याओं में से दो का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम प्रशासन संगीता गौतम नहीं पहुंच सकीं। एसडीएम प्रीति सिंह ने समाधान दिवस में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने बताया कि एडीएम किसी आवश्यक कार्य के कारण ठाकुरद्वारा नहीं आ सकीं। समाधान दिवस में 30 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई। इनमें से सिर्फ दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का मौके पर जाकर मानक के अनुसार समय से निस्तारण करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

-
ठाकुरद्वारा नगर निवासी प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि वह अपनी पेंशन की धनराशि न मिलने से छह माह से चक्कर लग रहे हैं। दूसरी बार फिर समाधान दिवस में आए हैं। उन्हें फिर समाज कल्याण विभाग से कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

गांव लौंगीकला के धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फरवरी में उनके खेत पर खड़े 20 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी से काट लिए गए थे जिसकी शिकायत वह पुलिस से कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने समाधान दिवस में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


गांव सुल्तानपुर खददर निवासी लाल बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव में अपनी पुत्रवधू के नाम से भूमि खरीद कर मकान बनाया है लेकिन एक वर्ष से उनका पड़ोसी रास्ते की झूठी शिकायत करता है। वह पड़ोसी के खिलाफ कई बार शिकायत समाधान दिवस और अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कोई कोई सही कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। उन्होंने फिर समाधान दिवस में अपनी समस्या दर्ज कराई है।

गांव फैजुल्लागंज निवासी जितेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने उसकी खेती की भूमि पर जबरन पेड़ लगा लिए। इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर समाधान दिवस में शिकायत की गई है।
विज्ञापन

फोटो 2 ठाकुरद्वारा तहसील सभागार में समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं एसडीएम
फोटो 3 फरियादी प्रदीप बिश्नोई ठाकुरद्वारा
फोटो 4 फरियादी धर्मेंद्र सिंह लौंगीकला
फोटो 5 लाल बहादुर सिंह सुल्तानपुर खददर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें