फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदीला हत्याकांड: प्यार, गुपचुप निकाह और कत्ल, इस बात पर होता था पति से विवाद; 29 जून को गुलफाम ने मार डाला

Mon, 27 Jul 2026 03:13 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कारोबारी की बेटी अदीला हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। परिवार से छिपकर प्रेमी से निकाह करने के बाद कारोबारी की बेटी पति पर रिश्ते को सार्वजनिक करने को लेकर विवाद होता रहता था। 29 जून को भी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर आरोपी पति ने तमंचे से अदीला की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद उसने शव कार में रखा और पूरी रात सफर करते हुए रुड़की पहुंचा। यहां उसने नहर में शव फेंक दिया।
विज्ञापन
Adila Rahman Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के कोहिनूर तिराहा निवासी निर्यातक अदीब उर रहमान की लापता बेटी अदीला रहमान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस वारदात का खुलासा कटघर पुलिस ने आरोपी गुलफाम अली को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद किया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने 29 जून को अदीला की गोली मारकर हत्या करने और शव को रुड़की की नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है। अदीला हैदराबाद में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। 25 जून को वह परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। 

बाद में उसकी आखिरी लोकेशन 29 जून को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर मिली। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर अदीला की मां ने 18 जुलाई को कटघर थाने में तहरीर देकर देवापुर निवासी गुलफाम अली और उसके भाई कुरबान अली पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

घर से मिला एक निकाहनामा
पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों ने पुलिस को घर से मिला एक निकाहनामा और उससे संबंधित दस्तावेज भी दिए, जिसमें दूल्हे के रूप में गुलफाम अली का नाम दर्ज था। इसके आधार पर पुलिस ने गुलफाम की तलाश तेज की। 


 

अजमेर में अदीला से परिवार से छिपकर किया था निकाह
इसी बीच पता चला कि हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में उसने एक जुलाई को रामपुर की अदालत में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। कटघर पुलिस ने अदालत से अनुमति लेकर आरोपी को रिमांड पर लिया। पूछताछ में गुलफाम ने बताया कि उसने 18 मार्च को अजमेर में अदीला से परिवार से छिपकर निकाह किया था। 

 

इसके बाद दोनों नोएडा में किराये के फ्लैट में रहने लगे। अदीला चाहती थी कि गुलफाम उनके रिश्ते को सार्वजनिक करे और परिवार को शादी की जानकारी दे, जबकि गुलफाम इससे बचता रहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता था।

 

आदीला ने निकाह के बाद गुलफाम को उपहार में दी थी थार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अदीला उसका खर्च तक उठाती थी और निकाह के बाद उसे एक थार गाड़ी भी उपहार में दी थी। 29 जून को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। अदीला दिल्ली से टैक्सी लेकर मुरादाबाद की ओर निकली। रात में जोया पहुंचने पर गुलफाम उसे कार से अपने साथ ले गया। 
 

रास्ते में भी दोनों के बीच परिवार और रिश्ते को लेकर कहासुनी होती रही। पुलिस के अनुसार, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर गुलफाम ने तमंचे से अदीला की कनपटी पर गोली मार दी। हत्या के बाद उसने शव कार में रखा और पूरी रात सफर करते हुए रुड़की पहुंचा। 

 

अदालत में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया आरोपी
वहां मंगलौर क्षेत्र की नहर में शव फेंक दिया। इसके बाद वह रामपुर में अपने एक दोस्त के घर रुका और अगले दिन घर पहुंचकर कार खड़ी कर दी। बाद में पहले से दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में योजनाबद्ध तरीके से अदालत में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। 

 

जांच में सामने आया कि रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में चार जुलाई को नहर से युवती का शव बरामद हुआ था। स्थानीय पुलिस ने 72 घंटे तक शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसका अंतिम संस्कार करा दिया। 

 

पूछताछ में हत्या की पूरी वारदात सामने आई
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी से रिमांड पर पूछताछ में हत्या की पूरी वारदात सामने आई है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि अदीला और गुलफाम ने 18 मार्च को अजमेर में परिवार से छिपकर निकाह किया था। 

 
विज्ञापन

नोएडा स्थित किराये के फ्लैट से बरामद निकाहनामा और अन्य दस्तावेजों से विवाह की पुष्टि हुई है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि शादी के बाद रिश्ते को सार्वजनिक करने को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद रहता था। पुलिस आरोपी के बयान के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें