फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अदीला या शहनुमा... पोस्टमार्टम रिपोर्ट खारिज कर रही दोनों के दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र में मिला शव मुरादाबाद की अदीला का था या फिर हरिद्वार की शहनुमा का। इसका रहस्य और गहरा गया है। पुलिस का दावा है कि अदीला की हत्या गोली मारकर की गई थी जबकि शहनुमा को उसके प्रेमी ने गला दबाकर मौत के घाट उतारा था लेकिन जिस युवती का शव मिला है उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट दोनों के दावों को खारिज कर रही है। अब पुलिस गुलफाम और उसके भाई कुरबान अली से दोबारा पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहा निवासी एवं कारोबारी अदिवउर रहमान की बेटी अदीला को 29 जून की रात कटघर के देवापुर निवासी गुलफाम अली ने दिल्ली से लौटते समय जोया के पास अपनी थार में बैठा लिया था। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या करने के बाद लाश गंगनहर में फेंक कर एक जुलाई को रामपुर में जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। 27 जून को पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मिलने पर 24 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने रुड़की के पास गंगनहर में अदीला की लाश फेंकी थी। पुलिस आरोपी को लेकर रुड़की पहुंची तो पता चला कि चार जुलाई को हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली थी। जिसका हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवती के कपड़े और फोटो के जरिये मृतका की पहचान अदीला के रूप में की गई। जबकि हरिद्वार जिले के बादराबाद क्षेत्र निवासी शहनुमा की हत्या उसके प्रेमी नावेद ने 28 जून को कर दी थी। पुलिस ने नावेद को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने शहनुमा की हत्या गला दबाकर की थी और लाश गंगनहर में फेंकी थी। हरिद्वार जिले के बादराबाद थाने की पुलिस भी कपड़े और फोटो के आधार पर खुलासा कर चुकी है लेकिन यहां बड़ा सवाल है कि शहनुमा की हत्या गला दबाकर की गई थी जबकि अदीला की हत्या गोली मारकर की गई थी लेकिन जिस युवती का शव मिला है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में न तो गला दबाने की बात कही गई है और न ही गोली मारकर हत्या का तथ्य सामने आए हैं। उस युवती की मौत का तो कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है जिस कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि अदीला हत्याकांड की जांच अभी जारी है। जरूरत पड़ने पर कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में बंद गुलफाम से भी दोबारा पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा डीएनए परीक्षण कराने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें