फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ सीएचसी में एडी स्वास्थ्य ने रोगियों का जाना हाल, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। एडी स्वास्थ्य डॉ. आशु अग्रवाल ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो महिला डॉक्टर अनुपस्थित पाई गईं।वहीं उन्होंने भर्ती रोगियों का हाल जाना। साफ-सफाई की कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे सीएचसी पहुंचे एडी ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले स्टाफ की उपस्थिति चेक की। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि इस दौरान महिला डॉक्टर अनुष्का सिंघल और डॉ. शैफाली अनुपस्थित थीं। बाद में डॉ. शैफाली अस्पताल आ गई थीं। एडी ने रजिस्टरों का अवलोकन किया और इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन थ्रियेटर, प्रसव कक्ष, जरनल वार्ड, कोल्ड चैन कक्ष, डिस्पेंशरी, लैब आदि का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्साधीक्षक को अस्पताल की साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए। वह करीब डेढ़ घंटे अस्पताल में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अजय, डॉ. जुल्फिकार अहमद, चंद्रशेखर यादव, नरेंद्र सिंह पंवार, अंशु सारवान व अनुज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें