मुरादाबाद। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग चंपारण सत्याग्रह समेत चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ेगा। अप व डाउन दिशा में ये कोच अलग-अलग तारीखों में जुड़ेंगे।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि आनंद विहार से बापूधाम मोतिहारी के बीच चलने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (14010) में 22 से 24 अप्रैल तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा। वापसी में भी इस ट्रेन में 23 से 25 अप्रैल तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस (14318) में 22 से 28 अप्रैल तक, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस (14317) में 23 से 29 अप्रैल तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस (14310) में 25 व 26 अप्रैल को, उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस (14309) में 26 व 27 अप्रैल को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच, श्रीमाता वैष्णो देवी-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (14612) में 27 अप्रैल को, गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस (14611) में 28 अप्रैल को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।