कांठ। तहसील क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर विश्नोई में सात दिवसीय श्री जम्भाणी हरिकथा के पांचवें दिन रविवार को कथावाचक विख्यात संत स्वामी राजेंद्रानंद महाराज ने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए विश्नोई पंथ के 29 नियमों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर कथावाचक ने श्रद्धालुओं को ज्ञान बांटते हुए कहा कि नशा मनुष्य को खोखला कर देता है। जिस घर के व्यक्ति को नशे की लत लग जाती है, वह घर पतन की ओर चला जाता है। उन्होंने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया। इसी के साथ भगवान जम्भेश्वर जी के द्वारा विश्नोई पंथ में बनाए गए 29 नियमों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए। जिसके बच्चे संस्कारित होते हैं, वह व्यक्ति संसार के सभी सुखों को प्राप्त कर लेता है। कथा के दौरान बीच-बीच मे भजन भी प्रस्तुत किए गए। अंत में आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, सुरेंद्र सिंह, श्रीओम सिंह विश्नोई, ग्राम प्रधान राहुल विश्नोई, पार्षद राजपाल सिंह, प्रेमराज सिंह, विश्व बंधु विश्नोई, प्रदीप विश्नोई, ओमेंद्र सिंह, अनुज कुमार, ओमवीर सिंह, राम सिंह, विशाल विश्नोई, अनुराग ठाकुर, अखिलेश विश्नोई, राकेश कुमार विश्नोई, लाखन सिंह, हरभजन सिंह, ओमकार सिंह, रामसिंह, सुमित विश्नोई, सर्वेश कुमार बब्बू आदि मौजूद रहीं।