फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार्यकर्ताओं ने छजलैट में किया राकेश टिकैत का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अगवानपुर महापंचायत से लौट रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का छजलैट में किसान तिराहे के पास पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ अंगद चौधरी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी राकेश टिकैत के समक्ष किसानों की समस्याओं और मांगों को भी रखा। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और नीतियों व उपलब्धियों के बारे में किसानों को बताते के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाकियू टिकैत ने हमेशा किसान हित की बात कही है। आज संगठन महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों पर चलकर निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, अनोज कुमार, रामौतार सिंह, मुकेश ढाका, बरम सिंह, संजीव सिंह, जसवंत सिंह, बंटी ढाका, पुंकेश चौधरी व प्रवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें