फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कम हो रहे एक्टिव केस, 62 और मरीज डिस्चार्ज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वेकसिन लगवाती महिला - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में संक्रमण की रफ्तार कम होने से सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। शनिवार को स्वस्थ होने पर 62 और मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 226 हो गई है। वहीं, अब तक जिले में 38 हजार से अधिक संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जून में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने लगा है। संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या घटने लगी है। शनिवार को जिले में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों को कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं 62 और मरीजों ने कोरोना को मात दी। स्वस्थ होने पर इन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, जिले में अब तक 38 हजार से अधिक पॉजिटिव केस मिले चुके हैं। जिले में अब सिर्फ 226 सक्रिय मरीज रह गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से 339 मरीज जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें