फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठंड से गोआश्रय में गोवंश की मृत्यु होने पर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीडीओ सुमित यादव ने वर्चुअल बैठक कर जिले में अवशेष निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किए जाने के लिए बनाए जा रहे अस्थायी गोआश्रय स्थलों की समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि किसी भी गोाश्रय स्थल में ठंड से किसी गोवंश की मृत्यु होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद के साथ-साथ सभी उपजिलाधिकारी, बीडीओ, वृहद गोसंरक्षण केंद्र की निर्माण दायी संस्था के अधिशासी अधिकारी, यूपीसीएलडीएफ, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कांठ और अगवानपुर के साथ-साथ नामित नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रत्येक विकासखंड में निर्माण किए जा रहे 500 क्षमता वाले अस्थाई गोआश्रय स्थलों के निर्माण की प्रगति समीक्षा में तहसील सदर की स्थिति खराब पाई गई। जिसके लिए एसडीएम सदर को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर निर्माण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम बिलारी द्वारा अपने क्षेत्र में निर्माण किए जा रहे गोशालाओं की प्रगति जिले में सबसे बेहतर पाई गई।
उनके द्वारा गोवंश के हरे चारे बुवाई जाने की भी की गई कार्रवाई संतोषजनक थी। वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण कर रही संस्था यूपीसीएलडीएफ को ठाकुरद्वारा स्थित ग्राम राजुपुर मिलक में बनाए जा रहे वृहद गोसंरक्षण केंद्र के निर्माण की प्रगति बढ़ाये के निर्देश दिए। वृहद गोसंरक्षण केंद्र मोहम्मदपुर मनसुख में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए। बीडीओ मुरादाबाद को उनके नियंत्रण की क्रियाशील अस्थायी गोआश्रय स्थल त्रिलोकपुर में बाढ़ से पूर्व संरक्षित 82 गोवंशों को तत्काल वापस मंगवाने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने सचेत किया कि किसी भी स्थिति में किसी भी गोशाला में किसी भी गोवंश की मृत्यु ठंड के कारण होने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें